हुवावे ने अपने हॉनर ब्रांड का एक डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन भारत में लांच किया है। इसका नाम हॉनर 6x है। यह आज की तारीख में मार्केट का सबसे सस्ता डुअल रियर कैमरा फोन है। स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपए से शुरू होती है। इस दाम में यूजर को 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।
वहीं, 4GB रैम और 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर फ्लैश सेल में उपलब्ध होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी को दोपहर दो बजे शुरू होंगे। पहली फ्लैश सेल 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले अक्टूबर महीने में चीन में लांच किया था। हॉनर 6x में 5.5 इंच का फुल-Hd (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन 2.5D कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहट्र्ज ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।
ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा। हॉनर 6 एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। आप एक वक्त में दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। source : http://firstnewsupdates.com/

