यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्स में चल रहा था इलाज
उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। लंबे समय से AIIMS दिल्ली में भर्ती उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी तबीयत ठीक नहीं बताई जा रही थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आनन्द सिंह बिष्ट की हालत बेहद गंभीर थी और वो करीब एक माह से एम्स में भर्ती थे। आनन्द सिंह बिष्ट को लिवर से संबंधित परेशानी थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी और उनका डायलिसिस भी चल रहा था। एम्स के अनुसार उन्हें 15 मार्च को एम्स में भर्ती किया गया था। तब से वह एम्स में ही भर्ती थे। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्य नाथ पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव के रहने वाले हैं।
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
देहरादून : मुख्यमंंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम ने आनंद सिंह रावत केसाथ बिताए कुछ पलों को याद किय़ा और भावुक पोस्ट शेयर की।सीएम ने लिखा कि लंबे समय से AIIMS दिल्ली में भर्ती उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुःख पहुंचा। उपचार के दौरान जब भी मैं उनसे मिला हमेशा उनके चेहरे की मुस्कान उनके स्वस्थ होने का एहसास दिलाती, लेकिन आज हमारे बीच से उनका यूँ चला जाना हम सबके लिए बेहद दुःखद। परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
!!ॐ शान्ति शान्ति शान्ति!!


